Skip to content

अंगिरस या अंगिरा

अंगिरस या अंगिरा का अर्थ

एक प्रसिद्ध वैदिक ऋषि, आयुर्वेद के प्रारंभकर्ता होने के कारण अथर्व भी कह देते हैं। अथर्ववेद का प्राचीन नाम ‘अथर्वानिरस’ है। इनकी गणना सप्त ऋषियों और दस प्रजातियों में होती है। देवताओं के पुरोहित और नक्षत्रों में बृहस्पति यही है। एक मत के अनुसार इनकी उत्पत्ति ब्रह्मा के मुख से हुई है। अन्यत्र इन्हें अग्नि की पुत्री आग्नेयी के गर्भ से उत्पन्न माना जाता है। ये दस पुत्रों और सप्त कन्याओं के पिता थे। भागवत के अनुसार उन्होंने रथात र नाम के निःसंतान क्षत्रिय की पत्नी से ब्राह्मणों पम पुत्र उत्पन्न किए और महाभारत में इनकी बनाई अंगिरसी स्मृति का और याज्ञवल्क्य स्मृति में अंगिरस कृत धर्म शास्त्र का उल्लेख मिलता है | कालांतर में अंगिरा नाम के एक प्रख्यात ज्योतिर्विद और धर्मशास्त्रकार भी हुए है। कुछ विद्वानों का मत है कि इस नाम के एक नहीं अनेक प्रसिद्ध व्यक्ति हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *